Tamil Nadu News: तमिलनाडु में हुआ भीषण हादसा, 9 की मौत 4 घायल, PM मोदी ने जताया शोक

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। केरल के मलप्पुरम जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। 13 लोगों को ले जा रही एक वैन अचानक अपना नियंत्रण खो दिया जिससे 9 पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। यह वैन वालपराई-पोल्लाची पहाड़ी मार्ग से गुजर रही थी तभी यह घटना हो गई। इस हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया है।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई इस दुर्घटना के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ। इस दुर्घटना में अपनों को खोने वाले लोगों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं प्राथर्ना करता हूं कि घायल शीग्र स्वस्थ हो जाएं।
एक न्यूज चैनल एनडीटीवी से बात करते हुए वालपराई थाने के अधिकारी ने जानकारी दी है कि कुल 8 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। इनमें 7 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल थे। वाहन चलाने वाले को गंभीर चोटे आई हैं। पोलाची सरकारी अस्पताल में एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। जानकारी मिल रही है कि मृतकों में से कुछ मलप्पुरम के एक स्कूल के अध्यापक थे, जो वालपराई की यात्रा पर थे और घर लौट रहे थे। जो घायल हैं उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस प्रशासन ने कहा कि यह घटना किस कारण हुई है इसका पता लगाया जा रहा है। मृतक के परिजनों को इस घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है।
Created On :   18 April 2026 1:15 AM IST












